आंवला के फायदे ओर खाने का सही तरीका एवं नुकसान

फल की बात करें जो गुणों की खान है, तो उसमें आंवले का नाम सबसे पहले आएगा। इसको गूजबेरी, आमलकी भी कहते हैं। आयुर्वेद में आंवले को अमृत फल कहा जाता है। आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत है। इसमें एक संतरे की तुलना में 8 गुना अधिक विटामिन सी होता है और 1 आंवले में संतरे से 17 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता है। विटामिन सी के साथ-साथ इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसे मनुष्य के लिए प्रकृति का एक वरदान माना जाता है। यह गुणों की खान है। सर्दियों में इसका सेवन और ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवले के नियमित सेवन से आपकी काया निरोगी बनती है। इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स और पोटेशियम होता है।

खाली पेट आंवला खाने के फायदे | Empty Stomach amla benefits

 


1.बालों के लिए फायदें मंद


सबसे पहली बात तो आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. इस लिहाज से ये स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे स्किन में टाइटनेस आती है और बालों में कालापन.

2.महत्वपूर्ण पोषकतत्व


इसमें विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, ऐन्थो साइनिन, फ्लैवोनोइड्स और पोटेशियम होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं. सर्दियों में इसका सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है.

3.बालों को सन डैमेज से बचाए


आंवले में एक टैनिन नामक तत्व होता है, यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आंवले कैरोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्छी होती  है

 

4.वज़न कम करने मे सहायक


खाली पेट आंवला खाने से शरीर अच्छे ढंग से डिटॉक्स हो जाता है. मेटाबॉलिज्म और इम्यून को बूस्ट करता है. यह शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है. आंवले का पानी पीने से वजन भी कंट्रोल होता है.

5.रंगत को करे साफ 


आंवले का सेवन करने से स्किन टोन में भी सुधार होता है. इससे पिगमेंटेशन, दाग धब्बे दूर होते हैं. आप इसके पाउडर को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं.

6.पाचन में करे मदद


पाचन शक्ति को भी मजबूत करने में भी आंवला बहुत लाभकारी है. अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करती हैं तो डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है. इससे एसिडिटी से भी छुटकारा मिलता है.

7.हड्डियों व मांसपेशियों को करे मजबूत


आंवला में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति दिलाता है।आंवला में पोटेशियम की मात्रा होती है, जिसकी वजह से शरीर की मांसपेशियों के लिए यह फायदेमंद होता है।

8.डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल


आंवला क्रोमियम का सबसे अच्छा स्रोत है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होता है।

आंवला जूस कैसे बनाएं


·         आंवले को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये|

·         अब आंवले के थोड़े से टुकड़े मिक्सर जार जिसमें मसाला पीसा जाता है, उसमें डालिये और पीस लीजिए|

·         इन टुकड़ों के पेस्ट बन जाने पर थोड़े और टुकड़े जार में डालें और बिलकुल बारीक होने तक पीस लीजिये

·         इस पेस्ट को साफ सूती कपड़े में या एक छलनी से छान लें।

·         आंवला जूस को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख लीजिये|

·         इस आंवला जूस को एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं|

 

आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त होता है, त्वचा के रोगों में लाभ मिलता है, चेहरे पर झुर्रियां नज़र नहीं आती और स्किन जवां रहती है। इसके अलावा बालों की चमक बढ़ाने व बालों को सफेद होने से रोकने में भी यह कारगर होता है।

कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए आंवला जूस

1. आंवले का जूस  सुबह खाली पेट लें और इसे 10 मिलीग्राम के मात्रा में ही लें|

2. कुछ दिनों बाद इसे बढ़ाकर 20 मिलीग्राम भी कर सकते हैं|

3. इससे ज्यादा आंवाला जूस का सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं|

4. आंवला एंटी एजिंग का काम भी करता है। यानी यह चेहरे की झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करता है। इसके लिए आप आंवला के रस को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर, चेहरे पर 15 -20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धो लें, यह कम से कम हफ्ते में दो बार करना चाहिए।

5. आयुर्वेद के अनुसार यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं, तो आप दमकती हुई और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 2 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे दिन में तीन से चार बार ले सकते हैं। इस उपाय को प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता है।

6. अगर आप अपने बाल लम्बे करना चाहती हैं तो आंवले का रस बालों की जड़ों में लगाना चाहिए, इससे बालों में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है और बाल लम्बे होते जाते हैं।

7. आंवला का जूस औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप रोजाना आंवला का जूस का सेवन करने से रक्त शुद्ध बना रह सकता है। जिससे आपकी त्वचा हमेशा चमकती नजर आ सकती है।

8. आंवले के जूस का रोज़ाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और रोग खत्म होते हैं।

आंवला जूस के नुकसान- Amla Juice Side Effects in Hindi

 


किसी स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ का यदि आप अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके फायदे कम और नुकसान (Side Effects of Amla Juice in Hindi) बहुत अधिक हो सकते हैं उसी तरह यदि आप आंवला जूस को अधिक मात्रा में पीते हैं तो आपको कब्ज (Constipation Meaning in Hindi), हाइपोग्लाइसेमिया, शुष्क त्वचा, हाइपोटेंशन, एसिडिटी, और एलर्जी जैसी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है यहां आंवले के जूस के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया गया है-

कब्ज (Constipation): हालांकि आंवला जूस पाचन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है, पर इसका अतिरिक्त सेवन कब्ज पैदा कर सकता है।

शुष्क त्वचा (Dry Skin): आंवला जूस की मूत्रवर्धक प्रकृति शरीर को detoxifying के लिए उत्कृष्ट है, लेकिन यह निर्जलीकरण का कारण भी बन सकती है, जिसका असर आपकी त्वचा पर दिख सकता है। इसलिए आंवला जूस के साथ पर्याप्त पानी पियें।

एसिडिटी (Acidity): आंवला जूस में विटामिन सी की एक बड़ी मात्रा है, जो प्रकृति में अत्यधिक अम्लीय होती है। यदि आप इस जूस की अत्यधिक मात्रा पीते हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है।

ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर की दवा के साथ आंवला का जूस आपकी सेहत के लिये खतरनाक हो सकता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

ब्लड शुगर : आंवला जूस ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के काम आता है परन्तु यह हाइपोग्लाइसेमिया का कारण बन सकता है, जो सामान्य लोगों और मधुमेह (मधुमेह के लक्षण, कारण और जानिए सही करने के उपाए) के रोगियों के लिए खतरनाक होता है

एलर्जी प्रतिक्रियाएं: कुछ लोगआँवले के लिए एल्लेर्जिक होते हैं इसे खाने से पेट में परेशानी, जी मिचलाना, दस्त या उल्टी, या होंठ, जीभ या गले में सूजन का अनुभव हो सकता है। इन लक्षणों के प्रकट होने पर तत्काल इसका उपयोग बंद करें।